History : आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 जुलाई)

Samachar Jagat | Saturday, 16 Jul 2022 09:57:44 AM
History  : Today's History (to be published 17 July)

नई दिल्ली : भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1429- डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1549- बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1712- यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1790- स्कॉटलैंड के दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है।
1850- हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1893- इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1906- क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912- अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
1913- फ्रांस के प्रख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म।
1917- जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवार जर्मनी शाही घराने'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’के नाम से जाना जाता था।
1919- फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929- सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1944- अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1948- देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
195०- पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968- इराक में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर कब्जा कर लिया।
1972- पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिग शुरू की।
1974- लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976- 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1981- इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987- ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
2002- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड कèायम किया।
2003- उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिसा में 54 लोग मारे गये।
2006- कैप कनैवरल (फè्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2013- चीन के सिचुआन प्रांत में बाढè से 58 लोगों की मौत हुई।
2014- मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
2016- प्रो कबड्डी लीग में पटना ने बंगाल को 33-27 से हराया।
2020- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका-भारत कारोबार परिषद (यूएसआईबीसी) द्बारा आयोजित'इंडिया आइडियाज समिट’को संबोधित किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.