Recipe Tips: आप भी बना सकते है ग्रीन सेब का जूस, हेल्थ के लिए होता है बहुत ही बढ़िया

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2023 11:06:13 AM
Recipe Tips: You can also make green apple juice, it is very good for health

इंटरनेट डेस्क। वैसे मौसम गर्मी का चल रहा है और इस समय हर किसी को जूस पीना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप भी अगर जूस पीते है तो आप ग्रीन सेब का जूस भी पी सकते है। ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। तो जानते है आज इसकी रेसिपी। 

सामग्री :
हरे सेब -4
ताज़े पुदीने के पत्ते - 15
नींबू का रस - 2 चम्मच
ग्रीन ऐपल सिरप  1/2 कटोरी
बर्फ़ के टुकड़े

विधि 
आपकों सबसे पहले सेब को काटना है और उसके बाद आपकों सेब के पीस काटने है। इसके साथ ही आप पुदीने के पत्तों को भी काट लें। इसके बाद आप सेब और पुदीना के पत्तों को बर्फ़ के टुकड़ों के साथ पीसकर दरदरा मिक्चर बना लें। इसके बाद आपकों सर्विंग गिलास में बर्फ़ के टुकड़े डालकर, ऊपर से नींबू का रस और ग्रीन ऐपल सिरप डालकर अच्छे से मिला है और दोनों गिलास में पहले से तैयार सेब का जूस डाल देना है और उसके बाद आपकों पीना है।  
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.