दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा

Samachar Jagat | Friday, 31 Dec 2021 11:11:17 AM
Outbreak of cold wave in Delhi, minimum temperature is 3.8 degree Celsius

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह शीत लहर का प्रकोप जारी रहा,इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहने के साथ ही तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी है।
दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 1० डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है।

दिल्ली में इससे पहले 20  और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ''भीषण’’ शीत लहर की घोषणा की जाती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र 'सफर’ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 3०8 रहा, जो 'बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 5० के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100  के बीच 'संतोषजनक', 10 1 और 200  के बीच 'मध्यम', 20 1 और 300  के बीच 'खराब', 30 1 और 400  के बीच 'बहुत खराब' और 40 1 और 500  के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.