Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें गुजरात का स्पेशल मोती पाक

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 03:28:29 PM
Recipe of the Day: Make Gujarat's special Moti Pak on Diwali

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार नजदीक ही है। आज हम आपको गुजरात की स्वादिष्ट मिठाई मोती पाक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे आप दीपावली के त्योहार पर आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
दूध -8 टेबलस्पून
देसी घी - 4 टीस्पून
बेसन -6 कप
मावा - 1/2 कप
चीनी - 4 कप
केसर - चुटकी भर
पीला फूड कलर
इलायची पाउडर -2 टीस्पून
गुलाब जल - 2 टीस्पून

इस प्रकार बना लें आप: 
- सबसे पहले एक पराती में बेसन डालकर इमें थोड़ा पानी मिला लें। 
- इस दौरान दो एक कप में पीला रंग मिक्स कर लें। 
- अब एक पैन में पानी डालकर इसमें चीनी घोल लें। 
- इसमें अब दूध मिला लें। 
- अब बेसन के घोल में केसर और मीठा पीला रंग मिला लें। 
- अब एक पैन में तेल गर्मकर इसमें बेसन की बूंदी तल लें।
- अब चाशनी में बूंदी का मिश्रण और मावा मिलाते हुए धीरे-धीरे कड़छी से चला लें
- अब इसमें इलायची पाउडर, चुटकी भर केसर, थोड़ा सा घी और गुलाब जल डालकर मिला दें।
- अब इसे ट्रे में सेट कर लें। 
- अब चाकू की मदद से इसे चौकोर काट लें। 
-इस प्रकार से मोती पाक बना लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.