Recipe Tips: वीकेंड पर लें मलाई पराठे का स्वाद, ये है बनाने की आसान विधि 

Samachar Jagat | Friday, 19 Apr 2024 03:23:07 PM
Recipe Tips: Enjoy the taste of Malai Paratha on weekends, this is the easy way to make it.

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट मलाई पराठा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री:  
दूध की मलाई - दो कप
आटा - दो कटोरी
देसी घी - जरूरत के मुताबिक
नमक - दो चुटकी
इलायची पाउडर - आधा टी स्पून
चीनी पाउडर - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बर्तन में आटा इसमें नमक मिला लें। अब इसे पानी की सहायता से गूंथ लें।
- अब एक बर्तन में मलाई डालकर इसमें चीनी का पाउडर मिला लें। 
- अब आटे की रोटी बेलकर इसके ऊपर मलाई-चीनी के मिश्रण रखकर चारों ओर से बंद कर दें।
- अब आप इसका पराठा बेल इसे तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैलाकर सेंक लें।  
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट पराठा बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.