Recipe Tips: नए साल पर आप भी घर पर बनाए छैना मुरकी और कराए मीठा मुंह

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2022 03:30:22 PM
Recipe Tips: Make Chenna Murki at home on New Year and make your mouth sweet

इंटरनेट डेस्क। नया साल आ रहा है और इस नए साल पर आप भी घर में कुछ ना कुछ मीठा जरूर बनाते होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है एक अच्छी से मिठाई की रेसीपी, जिसे हम छैना मुरकी बोलते है। तो आज हम आपकों बताने जा रहे है छैना मुरकी बनाने की रेसीपी।

सामग्री

पनीर - 200 ग्राम
चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1 टेबलस्पून
गुलाब जल - 1 टी स्पून

विधि

सबसे पहले आपकों छैना मुरकी बनाने के लिए पनीर लेना है और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लेने है। अब एक कड़ाही में पानी और चीनी डालकर चाशनी बनाने के लिए रख दें। चाशनी बनकर तैयार हो जाए तब आप उसमें पनीर के टुकड़े डाल दें और धीमी आंच पर करछी से चलाते रहे। इसके बाद आपकों इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करना है। चाशनी के गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें और उसमें एक चम्मच गुलाब जल डाल दें। अब आप इसे सर्व करंे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.