Recipe Tips: प्याज-पालक कढ़ी इस विधि से बना लें आप, सभी को स्वाद आएगा पसंद

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Nov 2023 04:16:32 PM
Recipe Tips: Make Onion-Spinach Kadhi with this method, everyone will like the taste

इंटरनेट डेस्क। कढ़ी कई प्रकार से बनाई जा सकती है। आज हम आपको प्याज-पालक कढ़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। इसे बनाने के लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है। 

जरूरी सामग्री: 
पालक कटा - 1/2 कप
प्याज कटा - 2
दही - 1/2 कप
बेसन - 2 टेबल स्पून
पालक पेस्ट - 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च पेस्ट - 2 टी स्पून
हींग - 2 चुटकी
सूखी लाल मिर्च - 2
राई - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
मेथी दाना - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में दही को फेंटकर इसमें बेसन, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक मिला लें। 
-अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें राई, जीरा और मेथी दाना भूनें।
- अब प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और साबुत लाल मिर्च डालकर इसे पका लें। - थोड़ी देर बाद इसमें पालक डालकर कर एक मिनट पका लेें। 
- अब इसमें बेसन-दही का मिश्रण और आवश्यकतानुसार पानी डालकर दो मिनट पका लें।  
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाकर 15 मिनट तक पका लें। 
-इस प्रकार से आपकी प्याज-पालक कढ़ी बनकर तैयार हो जाती है। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.