Recipe Tips: वीकेंड पर बना लें चावल-दाल की ये स्वादिष्ट रोटी

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 03:49:00 PM
Recipe Tips: Make this delicious rice-lentil roti on the weekend

इंटरेट डेस्क। आज हम आपको चावल और दाल से स्वादिष्ट रोटी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका नाम चिल्का रोटी है। ये रोटी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
चावल - तीन कप
चना दाल - डेढ़ कप
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप: 
- रात भर चावल और चने की दाल को भिगो लें। 
- सुबह दोनों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
- अब इसे नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
-  अब आप तवा गर्म कर इस पर तेल लगाकर पेस्ट को फैला लें। 
- अब इसे लाइट ब्राउन होने तक दोनों ओर से सेंक लें। 
- इस प्रकार से आपकी चिल्का रोटी बन जाती है। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.