Skin Care Tips: किचन में रखी इन चीजों से बढ़ा लें होंठों की खूबसूरती

Hanuman | Saturday, 06 Sep 2025 02:47:31 PM
Skin Care Tips: Enhance the beauty of your lips with these things kept in the kitchen

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस दौरान होंठों का फटना भी आम बात है। मौसम में बदलाव के कारण अक्सर होंठ रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है।

आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो होंठों को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकती हैं। इनमें शहद और नींबू प्रमुख है। रूखे और बेजान होंठों से छुटकारा पाने के लिए आप इन दोनों चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए एक टीस्पून नींबू के रस में शहद की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। इसके बाद इसे होंठों पर लगा लें। करीब एक घंटे बाद गीले कपड़े से होंठों को पोछ लें। ये उपाय करने से आपके होंठ माइश्चराइज व साफ्ट होंगे। इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। 

PC: anveya
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.