- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को स्कैम से बचाने के लिए जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है। ये संदिग्ध मैसेज आने पर यूजर को वॉर्निंग अलर्ट दिखाएगा। कंपनी WhatsApp Scam Alert नाम से एक नए फीचर पर काम कर रही है। इसकी सहायता से यूजर्स को संदिग्ध मैसेज का पता लग जाएगा और वह स्कैम से बच सकेगा।
खबरों के अनुसार, व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन के लिए इस फीचर को बनाया जा रहा है। ये फीचर अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले फ्रॉड मैसेज को डिटेक्ट कर यूजर को वॉर्निंग अलर्ट दिखाएगा। आगामी फीचर में लोगों के पास मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक और रिपोर्ट करने का भी का विकल्प होगा।
ये फीचर वॉइस ट्रांसक्रिप्ट की तरह पूरी तरह यूजर के डिवाइस पर ही काम करेगा। इसका अर्थ है कि संदेश को एनालाइज करने के लिए मेटा के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा। आपको बता दें कि स्कैमर अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं। उनसे बचाने के लिए नया फीचर लाया जा रहा है।
PC: avast
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें