- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से अब टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से अब नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज प्रेस रिलीज जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है।
खबरों के अनुसार, एनटीए ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई है। केन्द्र सरकार की ओर से ये रोक 22 जून 2026 तक रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा, इस संबंध में जानकारी नहीं दी है।
आपको बात दें कि नीट री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। सरकार की ओर से इस परीक्षा के बाद भी टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यानी देश में टेलीग्राम पर पहले से भेजे गए मैसेज 30 जून तक एडिट नहीं हो सकेंगे।
PC: androidpolice