- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मानसून में कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक काढ़े के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बूस्ट करने में उपयोगी साबित होगा।
बारिश के मौसम में लोगों को फूड पॉइजनिंग से लेकर खांसी-जुकाम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। घर में बना ये काढ़ा इन बीमारियों को बचाने में उपयोगी है। आज हम आपको तुलसी- अदरक काढ़ा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे आप 2 कप पानी, 10-12 तुलसी के पत्ते, 1 इंच अदरक के टुकड़े और एक 1 चम्मच शहद से बना सकते हैं।
आप पानी में तुलसी और अदरक डालकर 10 मिनट तक उबाल लें। इसका पानी आधा होने पर इसमें शहद डालकर सेवन कर लें। इसे पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आपको आज से ही इस काढ़े का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: thehealthsite
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें