Temperature : दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

Samachar Jagat | Saturday, 02 Apr 2022 11:41:18 AM
Temperature : Maximum temperature in Delhi will be around 38 degree Celsius

नई  दिल्ली |  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान दिनभर साफ रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने तीन अप्रैल से छह अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर “बेहद” गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार, “बेहद” गर्म हवाएं तब चलती हैं, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.