- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हर कोई चाहता है तो कि उनके होंठ गुलाबी और मुलायम हो। होंठ भी किसी भी चेहरे की सुंदरता बढ़ा देते हैं। धूप, धूल, प्रदूषण, स्मोकिंग, पानी की कमी, केमिकल वाली लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल और पोषण की कमी जैसे कारणों से होंठों की चमक गायब हो जाती है।
इनके कारण होंठ काले, रूखे और बेजान हो जाते हैं। आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने होंठों को गुलाबी और मुलायम बना सकते हैं। इसके लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का उपयोग करना होगा।
आप एक बर्तन में गुलाब की पंखुड़ियों को रातभर कच्चे दूध में भिगोकर सुबह उन्हें पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को होंठों पर 15 मिनट के लिए आप लगा दें। इसके बाद होंठों को धो दें। ये उपाय करने से होंठों को नमी मिलेगी। वहीं उनमें नेचुरली गुलाबी रंग लौटाता है। आपको आज ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें