Travel Tips: घूमने के लिए शानदार जगह है आगरा, ताजमहल सहित इन पर्यटक स्थलों पर भ्रमण का मिलेगा मौका 

Hanuman | Monday, 08 Sep 2025 01:31:32 PM
Travel Tips: Agra is a great place to visit, you will get a chance to visit these tourist places including Taj Mahal

इंटरनेट डेस्क। सितंबर माह को घूमने के हिसाब से बेस्ट माना जाता है। अगर आपका भी इस महीने में घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश के आगरा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां का भ्रमण करने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। यहां पर आपको विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के साथ ही कई पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आगरा दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि प्यार की अमर निशानी है। यहां का आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। ये यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं। यहां पर आपको  मुगलई खाने का लुत्फ भी उठाने का भी मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। ये टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: news18, navbharattimes, trawell
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.