Travel Tips: घूमने के लिए हरियाणा में भी है बहुत ही खूबसूरत प्लेस, जा सकते है आप भी

Samachar Jagat | Thursday, 30 Mar 2023 01:31:11 PM
Travel Tips: Haryana also has very beautiful places to visit, you can also go

इंटरनेट डेस्क। आप दिल्ली, राजस्थान या फिर पंजाब के रहने वाले है और अपने आस पास कोई घूमने लायक जगह ढ़ूढ़ रहे है तो आपके पास है हरियाणा राज्य। यह राज्य कई चीजों के लिए फेमस है और उनमें से कई पर्यटन स्थल भी है जो आपकों पसंद आएंगे। ऐसे में आप इस बार घूमने के लिए वीकेंड में हरियाणा जा सकते है।

करनाल लेक

आप हरियाणा आने का प्रोग्राम बनाते है तो आपकों घूमने के लिए हरियाणा में करनाल का रूख करना चाहिए। यहां आप करनाल झील जा सकते है। ये झील यहां के मशहूर टूरिस्ट प्लेसेस गिनी जाती है। जानकारी के अनुसार महाभारत काल में कर्ण ने इस झील को बनवाया था। ऐसे में हरियाणा में आप यहां जरूर जाए।

कोस मीनार 

इसके बाद आप हरियाणा में घूमने के लिए कोस मीनार पहुंच जाए। जानकारी के अनुसार इसका निर्माण शेर शाह सूरी ने करवाया था। बताया जाता है जब भारत की सबसे बड़ी सड़क ग्रैंड ट्रंक रोड को बनवाया था, तब रोड की दूरी को नापने के लिए कोस मीनार का भी निर्माण हुआ था। ऐसे में आप यहां जरूर जाए।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.