- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन दिनों की छुट्टी आने वाली है। अगर आपका इस दौरान भ्रमण करने का प्लान है तो राजस्थान आ सकते हैं। यहां पर जैसलमेर घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। ये शहर अपनी अनोखी पहचान के लिए दुनियाभर में मशहूर है। देश-विदेश से लोग यहां की रौनक और खूबसूरती को देखने के प्रतिवर्ष आते हैं।
ये शहर अपनी वास्तुकला और लोक संस्कृति के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। राजस्थान का ये शहर पीले रंग के बलुआ पत्थर के एक टीले पर बसा है। यहां पर एक बहुत ही खूबसूरती किला भी बना हुआ है। जैसलमेर थार रेगिस्तान में बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां पर रेगिस्तानी मिट्टी पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो पूरा जैसलमेर शहर सुनहरे रंग में चमक उठता है।
पीली रेत और सभी इमारतों में इस्तेमाल हुए पीले बलुआ पत्थर पूरे शहर और उसके आस-पास के इलाके को सुनहरे रंग में रंग देते हैं। इसी कारण जैसलमेर शहर को गोल्डन सिटी भी बोला जाता है। आपको इस शहर की खूबसूरती का दीदार एक बार जरूर ही करना चाहिए।
इन नामों से भी जाना जाता है जैसलमेर
राजस्थान का ये शहर, गोल्डन सिटी, हवेलियों का शहर, म्यूजियम सिटी, पीले पत्थरों का शहर, झरोखों की नगरी जैसे कई नामों से भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां के किले को त्रिकूट गढ़ भी कहते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। यहां पर घूमने से आपका टूर यादगार साबित होगा।
PC: yatrablog, abhibus
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें