Travel Tips: इन लोगों का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल है कसोल, आप भी बना लें प्लान

Samachar Jagat | Tuesday, 31 Oct 2023 11:48:51 AM
Travel Tips: Kasol is the most favorite tourist destination of these people, you should also make a plan

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थ्लों में कसोल भी एक है। ये ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां पर हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। कसोल इजरायली टूरिस्टों का भी पसंदीदा स्थान है। ये लोग भारत के इस पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा सबसे ज्यादा करना पंसद करते हैं। ये पर्यटक स्थल हिप्पियों के लिए सबसे ज्यादा फेमस है।

नेचुरल ब्यूटी से घिरे कसोल में यहूदी कल्चर की झलक आपको देखने को मिल जाएगी। यहां रेस्तरां में इजरायली फूड शक्षुका तक सर्व किया जाता है। अगर आपका दीपावली की छुट्टियों में घूमने का प्लान है, यहां पर जा सकते हैं।

आपको यहां पर बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। करीब से प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपने परिवार के साथ बना लेना चाहिए। यहां जाने से परिवार के लोग भी खुश हो जाएंगे। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.