- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसी कारण इन राज्यों में मौसम सुहाना बन गया है। बहुुत से लोग बारिश के मौसम में घूमना पसंद करते हैं।
अगर आपका भी इस प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको तमिलनाडु में बसे कोडैकानल के बारे में बताने जा रहे हैं। बारिश के मौसम में ये पयर्टक स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। समुद्र तल से 2133 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कोडैकानल को हिल ऑफ क्वीन्स के नाम से जाना जाता है।
तमिलनाडु का ये पर्यटक स्थल मानसून में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां शांत माहौल में आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवाएं आपको सुकून देंगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहांं का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें