Travel Tips: मानसून में घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है लोनावाला, बना लें पार्टनर के साथ घूमने का प्लान

Hanuman | Tuesday, 15 Jul 2025 02:32:36 PM
Travel Tips: Lonavala is a great place to visit during monsoon, plan a trip with your partner

इंटरनेड डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसी कारण तो इस मौसम में बहुत से लोग पहाड़ों पर जाने से डर रहे हैं। आज हम आपको महाराष्ट्र के एक बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आपको मानसून के मौसम में घूमने में बहुत ही मजा आ जाएगा।

हम आपको आज लोनावाला, महाराष्ट्र के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। मुंबई और पुणे से पास होने के कारण ये एक प्रसिद्ध वीकेंड डेस्टिनेशन है। मानसून यहां हरियाली बढऩे से इसकी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। यहां पर आपको झरनों का दीदार भी करने का मौका मिलेगा।

यहां का मौसम इतना सुहाना है कि आपका मन खुश हो जाएगा। लोनावाला में आपको बुशी डैम, टाइगर पॉइंट और लोनावाला लेक जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको को आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC:  pelago,  booking,  india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.