Travel Tips: पत्नी के साथ बना लें मोरजिम बीच पर समय बिताने का प्लान, यादगार बनेगा टूर

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 11:45:34 AM
Travel Tips: Make time to spend time with your wife at Morjim Beach, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका पत्नी के साथ करवा चौथ के मौके पर कही पर घूमने का प्लान है तो गोवा जा सकते हैं। यहां पर आपको खूबसूरत बीचेज का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज हम आपको पणजी के उत्तर में मोरजिम बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह समुद्र तट तेजी से पर्यटको में लोकप्रिय होता जा रहा है।

मोरजिम बीच बर्ड वॉचिंग और यहां के लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए के घोंसले के कारण भी प्रसिद्ध है। गोवा के मोरजिम बीच में आपको पत्नी के साथ समुद्री रेत में मस्ती करने का मौका मिलेगा। ये समुद्र तट छोटी-छोटी लकड़ी और बांस की झोपडिय़ां के कारण बहुत ही खूबसूरत बन जाता है।

आपको आज ही अपनी पत्नी के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। गोवा के मोरजिम बीच पर बड़ी संख्या में विदेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। 

PC:  jagran, holidify



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.