- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मानसून में बहुत से स्थानों पर झरने बहने शुरू हो चुके हैं। झरनों वाले स्थानों पर पयर्टकों की भीड़ देखने को मिल रही है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के रीवा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां एक से एक खूबसूरत झरने, ऊंचे पहाड़ों से गिरता पानी, चारों तरफ फैली हरियाली और तेज बारिश की फुहारें मिलकर आपका दिल जीत लेंगे।
एमपी के रीवा में आपको केवटी और बहुटी जैसे प्रसिद्ध झरनों के अलावा घाटियों में कई झरनों का दीदार करने का मौका मिल जाएगा। आपको आज ही मानसून के इस मौसम में यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
मध्य प्रदेश में बसा रीवा शहर अपने खूबसूरत झरनों, हरे-भरे जंगलों और पुराने इतिहासों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुटी झरना 142 मीटर ऊंचाई से गिरता है, जिसकी खूबसूरती देखकर आप यहां पर जरूर ही जाना पसंद करेंगे।
रीवा में स्थित चचाई झरना भी है बहुत ही खूबसूरत
वहीं यहां पर केवटी झरना भी है। बरसात के समय यहां का नजारा देखने के अलग ही मजे हैं। यहां हरा-भरा माहौल और ऊंचाई से गिरता पानी पर्यटकों को बहुत ही पंसद आता है। रीवा में स्थित चचाई झरना भी बहुत ही खूबसूरत है। ये 130 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।
वहीं यहां पर पूर्वा झरना झरना भी है। आपको रीवा जिले की मानसून में सैर जरूर ही करनी चाहिए। मानसून में किया गया यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। इसके बाद यहां पर आपका बार-बार जाने का मन करेगा। आपके परिजनों को भी ये बहुत ही पसंद आएगा।
PC: mptourism
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें