Travel Tips: दीपावली की छुट्टियों में बना लें मैंगलोर घूमने का प्लान, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Hanuman | Monday, 06 Nov 2023 11:53:51 AM
Travel Tips: Plan to visit Mangalore during Diwali holidays, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। अरब सागर और पश्चिमी घाटों के बीच स्थित मैंगलोर घूमने के हिसाब से बहुत ही शानदार जगह है। अगर आपका दीपावली के मौके पर कही पर घूमने का प्लान तो कर्नाटक के इस खूबसूरत शहर का रुख कर सकते हैं। यह शहर बीच से लेकर प्राचीन मंदिर और गिरजाघर, बेहतरीन आर्किटेक्चर के कारण प्रसिद्ध है।  

कर्नाटक के इस शहर में हरियाली, मॉडर्न आर्किटेक्चर, बीच, मंदिर जैसी कई चीजें आपको देखने को मिलेगी। इस शहर का नाम देवी मंगलादेवी से लिया गया है और यह देश के प्रमुख बंदरगाह शहरों में से एक है। इस शहर में आपको राष्ट्रकूट, कदंब, चालुक्य और पुर्तगाली जैसे कई राजवंशों के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

यहां पर आपको केआरईसी समुद्र तट, सोमेश्वरा समुद्र तट, पानमबूर समुद्र तट, तन्निरबावी समुद्र तट, बजाई संग्रहालय आदि स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: holidayrider



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.