Travel Tips: मंदिरों के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है पुडुचेरी,दीपावली पर बना लें घूमने का प्लान  

Samachar Jagat | Monday, 06 Nov 2023 12:30:20 PM
Travel Tips: Puducherry is very famous because of its temples, make a plan to visit on Diwali

इंटरनेट डेस्क। अगर आप दीपावली की छुट्टियों में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पुडुचेरी आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। ये देश के पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। इस खूबसूरत शहर में न केवल खूबसूरत समुद्र तट बल्कि कई प्रसिद्ध मंदिरों का दीदार भी आपको करने का मौका मिलेगा।

ये पयर्टक स्थल कई कारणों से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर कई मंदिर आकर्षण का केन्द्र हैं। आज हम आपको कुछ मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां का मनाकुला विनयगर मंदिर प्रसिद्ध तीर्थ और पर्यटन स्थल है। ये मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है।

यहां पर हमेशा लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं वेदपुरेस्वरार मंदिर का दीदार करने पर भी आपका दिल खुश हो जाएगा। वहीं भगवान विष्णु को समर्पित श्री वरदराजा पेरुमल मंदिर भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.