- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इन दिनों देश में गणेश महोत्सव की धूम है। देश में कई बड़े आयाेजन हो रहे हैं। लोगों द्वारा गणेश मंदिरों की यात्रा भी जा रही है। अगर आपकी भी इसी प्रकार की यात्रा करने का प्लान है तो आज हम आपका एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
हम आज राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर के ऐतिहासिक किले के भीतर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर बात कर रहे हैं। जहां पर भगवान गणेश अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। त्रिनेत्र गणेश मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
माना जाता है कि त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूरे परिवार के दर्शन करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। बताया जाता है यहां पर गणपति जी का तीसरा नेत्र ज्ञान और शक्ति का प्रतीक है। आपको रणथंभौर के दौरान यहां पर भी जरूर ही जाना चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।
PC: ranthamborenationalpark
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें