Travel Tips: फ्रेंडशिप डे पर घूमने के हिसाब से शानदार हैं ये दो जगह, आज ही बना लें प्लान 

Hanuman | Wednesday, 23 Jul 2025 01:46:09 PM
Travel Tips: These two places are great to visit on Friendship Day, make a plan today

इंटरनेट डेस्क। युवाओं को फे्रेंडशिप डे का बेसब्री से इंतजार है, जो हर साल अगस्त के पहले संडे को मनाया जाता है। इस बार फे्रेंडशिप डे तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन को यादगार बनाने के लिए बहुत से लोगों ने घूमने का प्लान बना लिया है। आज हम आपको देश की दो बहुत ही खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाकर आप इस दिन को यादगार बना सकते हैं। ये दो जगहें गोवा और मसूरी हैं।

गोवा में ऐसी कई जगह हैं जहां अगस्त का मौसम बेहद शानदार होता है। बीच पर प्रकृति की खूबसूरती का दीदार किया जा सकता है। यहां की नाइट लाइफ तो बेस्ट है। आपको यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर आपको घूमने के लिए कई खूबसूरत बीचेज मिलेंगे। 

वहीं उत्तराखंड में बसे मसूरी भी आज जा सकते हैं। इसे क्वीन ऑफ हिल्स के नाम दुनियाभर में जाना जाता है। मसूरी फे्रंडशिप डे पर घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। यहां पर आपको अगस्त माह में करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

PC: tripadvisor, navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.