Travel Tips: इस कारण दुनिया में प्रसिद्ध है त्रिवेंद्रम, आज ही बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Oct 2023 11:50:46 AM
Travel Tips: This is why Trivandrum is famous in the world, plan to visit today itself

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो आप दक्षिण भारत के टूरिस्ट प्लेस त्रिवेंद्रम जा सकते हैं, जिसे तिरूवनंतपुरम के नाम से भी जाना जाता है।

केरल की राजधानी होने के सथ ही त्रिवेंद्रम अपनी शिल्प और वास्तु-कला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। त्रिवेंद्रम शहर अपनी अद्भुत बनावट के साथ ही अपने रिच कल्चर से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
आपको यहां पर अविश्वसनीय संग्रहालय, खूबसूरत महल, पवित्र व एतिहासिक मंदिर और मंत्रमुग्ध करने वाले समुद्र तटों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

तिरुवनंतपुरम श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के कारण भी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये  सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर पर सोने की परत चढ़ी हुई है। इसका दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। 

PC: herzindag



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.