Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है ये पर्यटक स्थल 

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 12:42:24 PM
Travel Tips: This tourist place is very famous due to its natural beauty

इंटरनेट डेस्क। आपको आंध्र प्रदेश में भी ऐसे स्थान देखने को मिल जाएंगे जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के इसी प्रकार के दो पर्यटक स्थलों की जानकारी देने जा रहे हैं। आप गर्मी के मौसम में यहां पर घूमने जा सकता है।

आपको आंध्र प्रदेश के कोनासीमा डेल्टा की खूबसूरती बहुत ही पसंद आएगी। पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित ये खूबसूरत स्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला रूपों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भारत में प्रसिद्ध है। नदियों से घिरे इस डेल्टा पर आने पर पर्यटकों को एक अनूठा एहसास होता है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी। 

विशाखापत्तनम जिले में स्थित अराकू घाटी भी प्राकृतिक सुंदरता और कॉफी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इस घाटी पर जाने पर आपको शांतिपूर्ण अनुभव मिलेगा। यहां पर आप खूबसूरत झरनों का भी दीदार कर सकते हैं। 

PC:outlookindia, mouthshut,  holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.