Travel Tips: बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ घूमने के लिए शानदार जगह है उदयपुर की बाहुबली हिल्स, बना लें प्लान

Hanuman | Friday, 27 Jun 2025 12:42:58 PM
Travel Tips: Udaipur's Bahubali Hills is a great place to visit with your partner during the rainy season, make a plan

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इसी कारण प्रदेश में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां का उदयपुर जिला भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण प्रसिद्ध है। अरावली पर्वत श्रृंखलाओं, झील और सुदूर आकाश से घिरे उदयपुर शहर का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

आज हम आपको यहां की बाहुबली हिल्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसपर कई देसी, विदेशी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। जबकि कपल्स प्रीवेडिंग शूट के लिए यहां पर आते हैं। उदयपुर शहर से करीब 12 से 15 किमी की दूरी पर स्थित ये हिल्स स्थित बहुत ही खूबसूरत है।

बारिश के मौसम में यहां पर आपको शानदार नजरा देखने को मिलेगा। यहां की हरीभरी वादियां सभी पर्यटकों को पसंद आती है। इस हिल पर आप ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं। बारिश के इस मौसम में आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC:  tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.