Travel Tips: सावन में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों की करें सैर, आईआरसीटीसी ने पेश किया है ये टूर पैकेज

Hanuman | Tuesday, 24 Jun 2025 01:23:52 PM
Travel Tips: Visit major religious places related to Lord Shiva in Sawan, IRCTC has introduced this tour package

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की 11 तारीख से भगवान शिव को समर्पित सावन माह शुरू होने वाला है। भारतीय रेलवे की टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी की ओर से शिव भक्तों के लिए सावन माह में भ्रमण के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश में भगवान शिव से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थल घुमाए जाएंगे। आईआरसीटीसी की ओर से मध्य प्रदेश महा दर्शन नाम का टूर पैकेज पेश किया गया है। 

आईआरसीटीसी के इस कुल 4 रातों और 5 दिनों के टूर पैकेज के तहत आपको ओमकारेश्वर, महेश्वर, उज्जैन और इंदौर में घुमाया जाएगा। ये मध्य प्रदेश महा दर्शन टूर पैकेज 30 जुलाई, 2025 से शुरू होगा। आईआरसीटीसी के इस फ्लाइट टूर पैकेज के तहत आपको कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा।

आप ये यात्रा केवल 29,200 रुपए में ही कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के साथ अपना टिकट बुक करवाना होगा। अकेले सफर करने पर 37,250 रुपए और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 30,400 रुपए किराया देना होगा। 

PC: yuvahastakshar,  indianexpress,  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.