Travel Tips: आप भी कर सकते है इन जगहों की यात्रा, इस मौसम में बढ़ जाती है यहां की खूबसूरती

Samachar Jagat | Friday, 04 Aug 2023 03:19:57 PM
Travel Tips: You can also visit these places, the beauty of this place increases in this season

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस मौसम में घूमने जाने का पूरा प्लान कर चुके है और आपको बस छुट्टी आने का इंतजार है तो आपको ज्यादा देर नहीं लगेगी। आपको बस अपने बैंग पैक करने है और निकल जाना है इस बार घूमने के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर, यहां आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

केन घड़ियाल सेंचुरी
आप भी इस बार घूमने के लिए मध्य प्रदेश के सिंगरो में स्थित केन घड़ियाल सेंचुरी जा सकते है। यह जगह वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले में मौजूद इस सेंचुरी को साल 1981 में घड़ियाल और मगरमच्छों के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया था।

पन्ना के मंदिर
इसके साथ ही आप चाहे तो मध्य प्रदेश में ही पन्ना जा सकते है। यह मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है। यह शहर कई प्राचीन हिंदू मंदिरों का घर है। यहां के कुछ सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में जुगल किशोरजी मंदिर, बलदेवजी मंदिर और महामती प्राणनाथजी मंदिर शामिल हैं। ऐसे में आप यहां भी घूम सकते है। 

pc- delhi-fun-dos.com,d bhaskar,punjabkesari.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.