Travel Tips: बिना कपड़ों के इस क्रूज पर करनी पड़ेगी यात्रा, ये है शर्त

Hanuman | Wednesday, 27 Aug 2025 01:04:43 PM
Travel Tips: You will have to travel on this cruise without clothes, this is the condition

इंटरनेट डेस्क। हर किसी की क्रूज पर यात्रा करने का सपना होता है। क्रूज पर कई प्रकार की सुविधाएं पयर्टकों को दी जाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे क्रूज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिस पर यात्रा करने की शर्त के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि अमेरिका स्थित एक ट्रैवल कंपनी की ओर से 1990 से न्यूड क्रूज चलाया जाता है। ये कंपनी कपड़ों के बिना कू्रज चलाने के लिए जानी जाती है। 2,300 यात्रियों वाले इस क्रूज पर बैठकर यात्री कैरेबियन सागर के एबीसी द्वीप यानी अरूबा, बोनेयर और कुराकाओ की सैर कर सकेंगे।

11 दिनों के इस सफर का हिस्सा बनने की एक ही शर्त है, बिना कपड़ों के रहना। इस दौरान यात्रियों को बिना कपड़ों के समुद्र की सैर करनी है। गेमिंग और स्विमिंग के समय कपड़े पहन सकते हैं। वहीं लंच और डिनर करते वक्त प्राइवेट पार्ट कवर रखने होंगे। 

PC: aajtak
 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.