- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। उन्हें इस परीक्षा में पहला स्थान मिला है। वहीं हर्षिता गोयल को दूसरा, डोंगरे अर्चित पराग को तीसरा , शाह मार्गी चिराग को चौथा और आकाश गर्ग को पांचवां स्थान मिला है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है। आपको बाते दें कि इस परीक्षा 2024 के साक्षात्कार 17 अप्रैल तक हुए थे। साक्षात्कार की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिला है।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1132 पदों पर भर्ती की जा रही है। पहले 1056 पदों पर ये भर्ती होनी थी, जिसे बढक़ार 1132 पद किए गए थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यमसे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें