Vastu Tips: लाफिंग बुद्धा के घर में होने से मजबूत होती है आर्थिक स्थिति, जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

Hanuman | Wednesday, 01 Jan 2025 05:18:55 PM
Vastu Tips: Having Laughing Buddha in the house strengthens the financial condition, know these important things

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई है। इन दोनों में बताया गया है कि किस प्रकार से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाई जा सकती है। आज हम आपको लाफिंग बुद्धा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और खुशहाली आती है। 

वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को मुख्य द्वार के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर लगाना शुभ रहता है। मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए। जैसे ही दरवाजा खुले सबसे पहले वहीं मूर्ति नजर आनी चाहिए।

लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में रखनी शुभ नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से लाफिंग बुद्धा की मूर्ति अपने पैसों से नहीं खरीदनी चाहिए। ये शुभ नहीं होती है। उपहार में मिली मूर्ति शुभ होती है।

PC:  tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from indiatv



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.