- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। होंठ भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में सहायक है। हालांकि बहुत सी महिलाओं के खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा कैफीन लेना, धूम्रपान, डिहाइड्रेशन, सन एक्सपोजर और केमिकल वाली लिपस्टिक लगाने से होंठ काले पड़ जाते हैं।
आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप काले होंठों को फिर से नेचुरली गुलाबी और खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आपको शहद और नींबू का उपयोग करना होगा। शहद होंठों को मॉइश्चराइज करने में उपयोगी है। ये होंठों की नमी बनाए रखता है। वहीं नींबू की प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होंठों का कालापन कम करने में सहायक है।
इसके लिए आप एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगा लें। इसके बाद 10-15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। ऐसा करने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा। ये नेचुरली गुलाबी और खूबसूरत बन जाएंगे। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए।
PC: ndtv, india.com, depositphotos
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें