WhatsApp यूजर्स आज ही कर लें ये काम, नहीं तो खतरे में पड़ जाएगा डाटा, जारी हुई ये एडवाइजरी

Hanuman | Thursday, 04 Sep 2025 01:32:10 PM
WhatsApp users should do this work today, otherwise the data will be in danger, this advisory has been issued

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सएप का उपयाेग किया है। अगर आप भी अपने फोन में व्हाट्सएप चलाते हैं तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि केन्द्र सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम) की ओर से व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक हाई-रिस्क सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की गई है।

एजेंसी की ओर से एडवाइजरी जारी कर यूजर्स को चेतावनी दी है कि अगर एप को अपडेट नहीं किया गया तो उनका डाटा खतरे में पड़ सकता है। खबरों के अनुसार, CERT-In ने  जानकारी दी कि व्हाट्सएप के iOS और macOS वर्जन में एक गंभीर खामी पाई गई है। जो  लिंक्ड डिवाइस हैंडलिंग से जुड़ी हुई है।

कोई अटैकर यूजर्स को फेक या मालिशियस लिंक पर क्लिक करवाकर उनके प्राइवेट चैट्स और संवेदनशील डाटा तक पहुंच सकता है। अगर आप भी व्हाट्सएप के iOS और macOS वर्जन चलाते है तो अभी इन्हें अपउेट कर लेना चाहिए। 

PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.