लखीमपुर खीरी घटना को लेकर किसानों में गुस्सा, सड़क पर उतरा विपक्ष, पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन

Samachar Jagat | Monday, 04 Oct 2021 02:13:10 PM
Anger among farmers over Lakhimpur Kheri incident, opposition took to the road, protests in Chandigarh led by Navjot Singh Sidhu in Punjab

इंटरनेट डेस्क। यूपी के लखीमपुर खीरी में कल रविवार को हुई 8 किसानों की हादसे में मौत के बाद देशभर में घटना को लेकर गुस्सा दिख रहा है। किसान संगठन और विपक्ष द्वारा लगातार इस घटना का विरोध किया जा रहा है। बड़ी संख्या में जहां किसान संगठन के लोग लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं वहीं विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने-अपने राज्य में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सोमवार को लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में पंजाब में भी जमकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

पंजाब: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/xbflciuhQL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, चंडीगढ़ में लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए। प्रदर्शन को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने लीड किया। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार और यूपी की बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की गई। 

गौरतलब है कि इससे पहले, इससे पहले सपा मुखिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की घटना के बाद सपा के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। गुस्साए समर्थकों ने एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  उपवास पर बैठ गईं हैं।  उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के परिवारों व अन्य किसानों से नहीं मिलूंगी, अन्न ग्रहण नही करूंगी। वहीं अम्बेडकरनगर में लखीमपुरखीरी घटना के विरोध में सड़क पर उतरे सपाइयों ने जगहृ-जगह धरना प्रदर्शन किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.