Anta Assembly seat: शुरुआती रूझानों में भाजपा के मोरपाल सुमन ने बनाई बढ़त

Hanuman | Friday, 14 Nov 2025 09:22:56 AM
Anta Assembly seat: BJP's Morpal Suman leads in early trends

इंटरनेट डेस्क। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट किस दल के कब्जे में आजएगी। ये आज तय हो जाएगी। राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मचाने वाले अंता विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आज आ जाएगी। इस सीट के लिए मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच माना जा रहा है।

 आज सुबह 8 बजे से बारां पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआत रूझानों में भाजपा के मोरपाल सुमन ने बढ़त बना ली है। दोपहर तक ये तय हो जाएगी कि 15 में किस उम्मीदवारों को ये सीट मिलेगी। इस चुनाव परिणाम को सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। वहीं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के लिए यह उनकी राजनीतिक साख बचाने की लड़ाई मानी जा रही है। भाजपा की ओर से इस सीट को जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रचार किया था। इसे राजे का गढ़ माना जाता है।

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.