Anta Assembly seat: चौथी बार विधायक बने प्रमोद जैन भाया, भाजपा के मोरपाल सुमन को हराया

Hanuman | Friday, 14 Nov 2025 01:39:48 PM
Anta Assembly seat: Pramod Jain Bhaya became MLA for the fourth time, defeating Morpal Suman of BJP

जयपुर। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस उम्मीदवार भाया ने भारतीय जनता पार्टी के मोरपाल सुमन को 15594 वोटों से शिकस्त दी।

निर्दलीय नरेश मीणा को तीसरे तीसरे नंबर से संतोष करना पड़ा है। खबरों के अनुसार, उपचुनाव की मतगणना के 20वें और अंतिम राउंड के आंकड़े सामने आ चुके हैं। भाया की जीत की औपचारिक पुष्टि हो गई है।

इसके साथ ही प्रमोद जैन भाया चौथी बार विधायक बन गए हैं। प्रमोद जैन भाया को 69462, मोरपाल सुमन को 53868 और नरेश मीणा को इस चुनाव में 53740 वोट मिले हैं। इसे कांग्रेस की बड़ी जीत माना जा रहा है। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा भाया को जीत के लिए बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। भाया की जीत के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद हैं।

PC: amarujala 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.