Ashok Gehlot ने सरकार से एक बार फिर से किया ये आग्रह, लोगों से कर डाली है ये अपील

Hanuman | Monday, 24 Nov 2025 01:18:13 PM
Ashok Gehlot has once again urged the government and appealed to the people

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि रोज आ रहीं सड़क दुर्घटनाओं की खबरों को देखकर मन विचलित है।

इन दुर्घटनाओं में अधिकांश युवा या एक ही परिवार के कई सदस्य मारे जा रहे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा जिसमें 10-15 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु न हो रही हो। इन सड़क दुर्घटनाओं से परिवार बर्बाद हो रहे हैं। मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक हानि हो रही है। सुप्रीम कोर्ट तक ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। मैं पुन: सरकार से आग्रह करता हूं कि इस विषय पर और अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है।

सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की पालना एवं रफ्तार पर काबू बेहद आवश्यक है। मैं सभी से हाथ जोड़कर विनम्र अपील करता हूं कि सड़क पर तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं एवं सभी यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करें।

PC: rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.