मणिपुर में उग्रवादियों का असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला, आईईडी ब्लास्ट में कर्नल विप्लव त्रिपाठी पत्नी व बच्चे सहित 7 जवान शहीद

Samachar Jagat | Saturday, 13 Nov 2021 05:05:21 PM
Assam Rifles convoy ambushed by militants in Manipur, Colonel Biplab Tripathi along with wife and child martyred in IED blast, 7 soldiers martyred

इंटरनेट डेस्क। मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर आज शनिवार को एक बड़ा हमला किया गया जिसमें असम राइफल्स के 7 जवान पत्नी व बच्चों सहित मारे गए हैं। बताया जाता है कि उग्रवादियों द्वारा किये गए इस हमले में हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटा भी मारे गए हैं। मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने हमले की पुष्टि करते हुए शोक जताया है। हमला सुबह 10 बजे हुआ बताया जाता है। बताया जाता है कि असम राइफल्स के 46 जवानों के काफिले को कमांडिंग आफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी लीड कर रहे थे। साथ ही उनके साथ उनका परिवार भी था। तभी उग्रवादियों ने मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में काफिले पर घात लगाकर हमला करने के लिए IED ब्लास्ट किया गया है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार,मणिपुर में आज शनिवार को हुए उग्रवादी हमले की मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कड़ी निंदा की। उन्होंने उग्रवादी हमले के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि 46 एआर के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं।  हमले में सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है।

हमले को लेकर सीएम ने कहा कि राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। बताया जाता है कि मणिपुर में उग्रवादियों ने हमले के बाद असम राइफल्स के वाहनों पर फायरिंग भी शुरू कर दी। कई जवान फायरिंग में भी मारे गए। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.