Bharat Jodo Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया

Samachar Jagat | Monday, 30 Jan 2023 09:55:51 AM
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi unfurls tiranga at Lal Chowk amid tight security

इंटरेनट डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा अपना अंतिम सफर आज पूरा करेगी। इससे पहले श्रीनगर के कांग्रेस ऑफिस में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और एक सभा को संबोधित किया जाएगा। इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रही।

सुरक्षा के मद्देनजर लाल चौक और उसके आस पास के सभी बाजारों को बंद करवा दिया गए और जिन लोगों ने दुकाने खोल रखी थी उन्हें भी बंद करवा दिया गया था। इस दौरान राहुल गांधी और अन्य नेताओं को गाड़ी में बैठाकर पूरी सुरक्षा के बीच लाया गया और लाल चौक पर झंडा फहराया गया।

राहुल गांधी ने ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया और कहा कि भारत से किया गया वादा पूरा हो गया है। उन्होंने मीडिया से कहा की उन्हें यात्रा में अपने जीवन का सबसे गहरा और सुंदर अनुभव प्राप्त हुआ है। राहुल गांधी ने यात्रा को लेकर कहा कि मैं लाखों लोगों से मिला, उनसे बात की मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं इसका अनुभव आपको बता सकूं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.