- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिलने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 नवंबर को होगा। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां की जा रही हैं।
हालांकि सरकार गठन से पहले एडीए में एक पेंच फंस गया है। खबरों के अनुसार, स्पीकर पद को लेकर पेंच फंसा है। अभी विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास है। जदयू ने कहा कि विधानसभा का अध्यक्ष हमें मिलना चाहिए। वहीं भारतीय जनता पार्टी की राय में सबसे बड़ा पद (मुख्यमंत्री) जदयू के पास है, तो विधानसभा अध्यक्ष पद पर उसका स्वाभाविक हक है।
बिहार की नई कैबिनेट के फॉर्मूले के तहत जिसे भी विधानसभा का अध्यक्ष पद मिलेगा, उसका एक मंत्री कम होगा। नई सरकार में भाजपा और जेडीयू से 15-15 मंत्री बनने हैं। इसमें मुख्यमंत्री का पद शामिल नहीं है। अब आगामी समय ही बताएगा कि बिहार में विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी को मिलता है या जेडीयू को मिलता है। जल्द ही इस संबंध में स्थति तय होने की पूरी संभावना है।
PC: ani
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें