Bihar Assembly Elections: आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में होगा कैद, मतदान शुरू

Hanuman | Tuesday, 11 Nov 2025 08:10:17 AM
Bihar Assembly Elections: Fate of 1302 candidates will be decided today through EVMs

इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से आज 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इसके लिए मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम तक जारी रहेगा। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होने के बाद आज 122 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में  लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), भाजपा के प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह 'बबलू' (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस) और जमा खान (चैनपुर) की किस्मत दांव पर लगी हुई है। आपको बता दें की पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम 14 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.