- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए बड़ी जीत दर्ज करता नजर आ रहा है। 243 सीटों के रुझान में एनडीए ने 194 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं महागठबंधन ने केवल 44 सीटों पर ही बढ़त बनाई है। इस प्रकार इस चुनाव में एनडीए की आंधी चलती नजर आ रही है। इस बार बिहार में दो चरणों में 67.10% वोटिंग हुई।
एनडीए को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है। वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है। इस प्रकार एक बार फिर से बिहार में नीतीश सरकार बनती नजर आ रही है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जेडीयू इस बार 75+ पर सीटों पर आगे है। वहीं 84 सीटों पर बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी इस बार बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
तेजस्वी की राजद ने 32 सीटों पर बनाई बढ़त
महागठबंधन में तेजस्वी की राजद 32 सीटों पर बढ़त बनाई है। जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस को एक बार फिर से यहां पर बड़ी हार मिलती नजर आ रही है। वह केवल 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का तो खाता खुलता ही नजर नहीं आ रहा हे।
तेजप्रताप महुआ से चल रहे हैं पीछे
वहीं लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राघोपुर से बढ़त बना ली है। हालांकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी ने तारापुर से लीड बना ली है। बिहार चुनाव में निर्दलीय सहित अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें