- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सभी को चौंकाने हुए 202 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की। इस बड़ी जीत के बाद बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास किया गया। खबरों के अनुसार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने की पूरी संभावना है।
जेडीयू विधायक दल की बैठक आज बीजेपी विधायक दल की बैठक कल होगी। इसके बाद एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। इसके बाद ही बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार में सरकार गठन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार की नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे, जिसमें 16 भाजपा से, 15 जदयू से, 3 लोजपा (आर) से, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे। इसकी गांधी मैदान में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। सीएम के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा एनडीए के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
मौजूदा नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को होगा खत्म
आपको बता दें कि बिहार में मौजूदा नीतीश सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो जाएगी। इसी कारण इससे उससे पहले यहां पर हर हाल में नई सरकार का गठन करना जरूरी होगा। चुनाव आयोग की ओर से सभी विजयी उम्मीदवारों की सूची राजभवन को दे दी गई है। इसके साथ ही बिहार में आचार संहिता भी खत्म हो चुकी है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को 89 और जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली थी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें