- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने महागठबंधन को करारी शिकस्त दी है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन को केवल 35 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना है।
खबरों के अनुसार, चुनाव आयोग की ओर से बिहार के विधानसभा चुनाव परिणाम के अन्तिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। एनडीए में शामिल भारतीय जनता पार्टी 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटों पर जीत मिली है।
दइाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी कांग्रेस
दूसरी ओर राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी को केवल 25 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। कांगेस तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। उसे केवल 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था
आपको बात दें कि 243 सीटों वाले बिहार की विधानसभा चुनाव में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। एनडीए को मिली बंपर जीत ने सभी को चौंका दिया है।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें