Bihar: माता शीतलाष्टमी मंदिर में मची भगदड़, आठ महिलाओं की मौत, कई घायल

Hanuman | Tuesday, 31 Mar 2026 12:44:40 PM
Bihar: Stampede at Mata Sheetlashtami Temple; Eight Women Dead

इंटरनेट डेस्क। बिहार में नालंदा के मघड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार होने के कारण माता शीतलाष्टमी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान अचानक मंदिर में भगदड़ मच गई। हालांकि अभी तक भगदड़ मचने के कारण की जानकारी सामने नहीं आई है।  प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेले को बंद करवा दिया है। प्रशासन की ओर से 8 मृतकों में से 2 की पहचान कर ली गई है।  

इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा जा चुका है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने  माता शीतलाष्टमी मंदिर में हुए इस हादसे की मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।

PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.