Rajasthan-By-election : सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव: 11 बजे तक 19.87 प्रतिशत मतदान

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2022 12:05:26 PM
By-election on Sardarshahar assembly seat: 19.87 percent polling till 11 am

जयपुर : राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट पर सोमवार को जारी उपचुनाव के तहत शुरुआती तीन घंटे में 19.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.87 प्रतिशत तक मतदाताओं ने वोट डाले।

सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं और 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार विजय पाल सिह श्योराण, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांवरमल मेघवाल, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम, क ांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लालचंद और निर्दलीय सुभाष चंद्र, उमेश साहू, प्रेम सिह एवं सुरेंद्र सिह राजपुरोहित शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि सरदारशहर (चूरू) सीट पर क ांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। यह सीट क ांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।
भाषा पृथ्वी सिम्मी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.