लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक की महिला अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सेना के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Sunday, 17 Oct 2021 01:25:29 PM
Case registered against senior army officer for abetting suicide of a woman officer of lieutenant colonel rank in pune defence premises

इंटरनेट डेस्क। भारतीय थल सेना से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुणे में रक्षा परिसर में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक की एक महिला अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेना के हवाले से, आरोपी भी सेना में बड़े पद पर नियुक्त है। बताया जाता है कि महिला अधिकारी ने बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। 

 

Case registered against a senior rank army officer for abetment to suicide of a woman Lt Col in defence premises at Pune.

We've registered a case against senior defence personnel u/s 306 IPC after a complaint from the deceased's relative. Further probe on: Pune City Police

— ANI (@ANI) October 17, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, भारतीय सेना से जुड़े इस मामले की जांच पुणे सिटी पुलिस कर रही है। पुणे पुलिस का इस संबंध में कहना है कि हमने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत के बाद वरिष्ठ रक्षा कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। 

वहीं सेना के हवाले से जानकारी आई है कि इस मामले में सैन्य आधार पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। यदि आर्मी अधिकारी पर आरोप साबित होते हैं तो उसका कोर्ट मार्शल भी संभव है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.